भारत के इस राज्य में मिला देश के तीन बड़े सोने के खदान |
ओडिशा वैसे भी अपने धातु और खनिज के भंडार के लिए हमेशा सुर्ख़ियो में रहता है इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आती जो की ओडिशा और उनके लोगो के लिए सुर्ख़ियो बटोर रहा है |
ओडिशा के इस्पात और खनिज मंत्री श्री प्रफुल्ल मल्लिक ने सोमवार को विधानसभा को बताया की ओडिशा के तीन जिलों में सोने के भंडार मिले है
मंत्री श्री प्रफुल्ल मल्लिक ने कहा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) के सर्वे के दौरान ओडिशा के देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज (Devgarh, Keonjhar and Mayurbhanj) में सोने की खदान का पता चला है |
इससे पहले 1989-1996 में एक सर्वेक्षण के दौरान भी ओडिशा के तेलकोइ और तहसील क्षेत्र में भी सोना होने का प्रमाण मिला था |
विधानसभा की घोषणा होने के बाद देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज के निवासियो को काफी आश्चर्य हुआ |
मंत्री श्री प्रफुल्ल मल्लिक ने कहा तीनो जिलों में सोना होने की खबर ओडिशा के लोगो के लिए एक सुनहरे भविष्य की तरफ एक किरण है|
लेकिन इन तीनो जिलों में सोना कितनी बड़ी मात्रा में मिला है अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है |
तीनो जिलों में कितनी मात्रा में सोना मिला है इस बात की पुष्टि नहीं होने के कारण भारत के सबसे बड़े गोल्ड रिज़र्व की लिस्ट में ओडिशा का नाम अभी तक अपडेट नहीं हुआ है |
भारत के सबसे बड़े गोल्ड रिज़र्व की रैंकिंग-:
- बिहार (Bihar) - 44%
- राजस्थान (Rajasthan) - 25%
- कर्नाटका (Karnataka ) - 21%
- वेस्ट बंगाल (West Bengal) - 3%
- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) - 3%
- झारखण्ड (Jharkhand) - 2%

.jpg)
.jpg)
COMMENTS